ग्लोबल बॉन्ड मार्केट का सबसे बड़ा क्रैश! दो दशकों की वेल्थ पलक झपकते ही खत्म, जानें कितना हुआ नुकसान
Debt Crisis Warning: क्या ग्लोबल फाइनेंशियल सिस्टम में किसी बड़े संकट की आहट है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि अमेरिकी ट्रेजरी मार्केट ने पिछले 20 सालों में जो विश्वास और रिटर्न कमाया था, वह पिछले 6 सालों की ऐतिहासिक मंदी में स्वाहा हो चुका है. बॉन्ड की गिरती कीमतें और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचती यील्ड्स आखिर किस बात का संकेत दे रही हैं?